गंगोत्री धाम में गंभीर हादसा: एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया

भागीरथी के तेज बहाव में बही महिला

गंगोत्री धाम में गंभीर हादसा: एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया

गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान महाराष्ट्र की एक महिला फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और टापू पर फंस गई। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस टीम ने चुनौतीपूर्ण वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आरक्षी सहदेव राणा ने सूझबूझ से महिला को कंधे पर लादकर नदी पार कराई और सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार को स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आरक्षी सहदेव राणा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने महिला को अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। अभियान में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार एवं पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया। बचायी गई महिला की पहचान वैशाली प्रकाश (लगभग 40 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब अदालती आदेश की अवहेलना करने पर कलक्टर को अवमानना नोटिस, कोर्ट ने किया तलब
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी जयपुर कलेक्टर संदेश नायक पर भारी पड़ गई। फागी के पचाला गांव में आम रास्ते...
बीजापुर में भीषण हादसा: आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत, पशुपालकों ने की मुआवजे की मांग
ट्रेन में 63 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, सांसी गैंग का सदस्य गिरफ्तार
नाइजीरिया में बड़ा आतंकी हमला: हमलावरों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 45 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण 
मुख्यमंत्री ने ईवी बस में किया सफर, ग्रीन मोबिलिटी का दिया संदेश
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में आग : कांग्रेस ने उठाए सुरक्षा पर सवाल, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर हमला, बोले-सामने खड़े जलसंकट की जवाबदेही कौन करेगा तय