मुंबई में लिफ्ट में शर्मनाक हरकत : नाबालिग को घूरकर करने लगा अश्लील हरकत, शोर करने पर भागा आरोपी

महिला ने डरी हुई लड़की को सुरक्षित उसके घर पहुँचाया

मुंबई में लिफ्ट में शर्मनाक हरकत : नाबालिग को घूरकर करने लगा अश्लील हरकत, शोर करने पर भागा आरोपी
दहिसर इलाके में लिफ्ट के भीतर नाबालिग लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार। महिला ने आरोपी का विरोध कर शोर मचाया, वह मौके से भागा।

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के दहिसर इलाके में लिफ्ट के अंदर नाबालिग लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। दहिसर पुलिस के अनुसार, यह घटना जन कल्याण नगर, शांति नगर इलाके की एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन, आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को घूरते अश्लील इशारे किए।

लिफ्ट में मौजूद एक महिला ने यह हरकत देखी और शोर मचाया। उसने आरोपी का सामना किया और उसका वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके बाद, आरोपी कथित तौर पर 8वीं मंजिल से भाग गया। महिला ने डरी हुई लड़की को सुरक्षित उसके घर पहुँचाया। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता की शिकायत पर दहिसर पुलिस ने मामला दर्ज किया और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग