शुुभांशु शुक्ला प्रेरणा बने, बच्चे कहते हैं हम भी स्पेस जाएंगे : मोदी

पक्षियों की 40 नई प्रजातियों की पहचान

शुुभांशु शुक्ला प्रेरणा बने, बच्चे कहते हैं हम भी स्पेस जाएंगे : मोदी

हमारे छात्रों ने इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड और ऑस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में मेडल हासिल किए हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की।  पीएम ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हुई, तब से देश में एक नया माहौल बना। शुभांशु शुक्ला अब बच्चों की प्रेरणा बन रहे हैं। बच्चे कहते हैं हम भी स्पेस जाएंगे। विज्ञान को लेकर बच्चों में एक नई जिज्ञासा जगी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में पक्षियों की 40 नई प्रजातियों की पहचान की गई। ये बिना पक्षियों को परेशान किये, विज्ञान की सहायता से किया गया। हमारे छात्रों ने इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड और ऑस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में मेडल हासिल किए हैं। मोदी बोले कि यूनेस्को ने 12 किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की मान्यता दी है।

ये सभी किले ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े हैं। भारत में मौजूद किले सिर्फ ईंट-पत्थर नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। सभी देशवासियों को इन किलों की यात्रा करनी चाहिए और अपने इतिहास को जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भरता से होकर गुजरता है, वोकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत का सबसे मजबूत आधार है। भारत सरकार ने इस वर्ष के बजट में एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है 'ज्ञान भारतम् मिशन'। इस मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटाइज किया जाएगा। वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत ने 600 मेडल हासिल किए। 71 देशों में भारत ने टॉप-3 में जगह बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को जल्द 11 साल पूरे होंगे, लेकिन इसकी ताकत और जरूरत आज भी वैसी ही है। लोग इसे अपना फर्ज मानते हैं, यही असली जनभागीदारी है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक हेरिटेज डोर सीजन-2 : 10 फैशन सीक्वेंस में करीब 80 मेल-फीमेल मॉडल्स ने किया रैम्प वॉक, जंतर मंतर पर डेजी शाह, शालीन भनोट और साहिल सलाथिया ने बिखेरी ग्लैमर की चमक
विश्व विरासत स्थल जंतर मंतर रविवार को फैशन और ग्लैमर के अनूठे संगम का साक्षी बना। यहां हेरिटेज डोर सीजन-2...
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी