स्वामी प्रसाद ने आजम के परिजनो से की मुलाकात, सीईसी पर साधा निशाना; यूपी की राजनीति में मची हलचल

2027 चुनाव में होगी भाजपा की विदाई

स्वामी प्रसाद ने आजम के परिजनो से की मुलाकात, सीईसी पर साधा निशाना; यूपी की राजनीति में मची हलचल
उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामपुर पहुंचकर आजम खान के परिजनों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रामपुर पहुंचे मौर्य ने योगी सरकार पर निशाना साधा और मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।

रामपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार देर रात अचानक पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के घर पहुंचे। उन्होंने आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात कर परिवार का कुशलक्षेम जाना। स्वामी प्रसाद मौर्य एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले थे। इसके बाद रविवार को रामपुर पहुंचने से जिले की राजनीति गर्मा गई है। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से कहा कि वह अब्दुल्ला आजम, अदीब और तंजीन फातिमा का हालचाल लेने पहुंचे थे। जल्द ही वो जेल में बंद आजम खान से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "योगी जी के पाप का घड़ा भर गया है और विदाई का वक्त आ गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई होगी और सरकार सत्ता से बाहर होगी।"

मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका पर सवाल उठाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा जिस तरह मुख्य चुनाव आयुक्त का बचाव किया जा रहा है, उससे साफ है कि वह अपनी भूमिका के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। राहुल गांधी से हुई मुलाकात के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही तानाशाही और निर्वाचन आयुक्त की भूमिका को लेकर बातचीत हुई है। वहीं, डिप्टी सीएम के ई-रिक्शा चलाने वाले बयान पर भी उन्होंने सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले खुद ई-रिक्शा चलाकर समाज के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए और उसके बाद दूसरों को उपदेश देना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि SIR में 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक। ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत,...
खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं
Weather Update : मानसून विदा होते ही राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार
राजस्थान में दूरसंचार ढांचे से जुड़े नियमों में बदलाव, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए नए नियम लागू
महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया ईंधन शुल्क, घरेलू उड़ानों पर अब 1,300 रुपए तक देना होगा शुल्क
Nobel Prize 2026: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को सम्मान
असर खबर का - डिवाइडर के पौधों की शुरू हुई कटाई