एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?

मृतक के जीजा और दोनों बहनें गिरफ्तार

एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक महेश की बहनों और बहनोई को गिरफ्तार किया है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में संपत्ति विवाद को लेकर परिजनों पर आरोप लगाए गए थे। पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला पदम में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मृत्यु के मामले में पुलिस ने मृतक महेश के बहनोई, बड़ी बहन और छोटी बहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मृतका ललिता के भाई की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। मामले में मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। पांचों शवों का चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है और सभी के विसरा सुरक्षित रखे गए हैं।

पुलिस ने रविवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि,घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाया गया तथा आवश्यक जांच कराई गई। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए सभी शवों के विसरा सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

शनिवार को सूचना मिली थी कि,ग्राम नगला पदम में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत अवस्था में पाए गए हैं। मृतकों की पहचान महेश पुत्र कृष्ण (37), उसकी पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू उर्फ साक्षात (11), बेटी मिस्टी (7) और छोटे बेटे रियांश (3) के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य 16 अक्टूबर की रात बाहर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वे सो गए और अगले दिन सुबह मृत पाए गए।

पुलिस को पड़ोसियों और रिश्तेदारों से मिली जानकारी मिली कि, महेश अपनी मां चंद्रवती के साथ जिस मकान में रहता था, उसे उसकी बड़ी बहन सुनीता ने कथित तौर पर मां को प्रभावित कर अपने नाम करा लिया था। बताया गया है कि इस बात की जानकारी होने के बाद महेश काफी परेशान रहने लगा था। हालांकि, मकान से जुड़े विवाद और पांचों मौतों के बीच संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Read More आईटी कंपनी का अकाउंटेंट ही निकला गबन का आरोपी, 75 लाख परिचितों के खातों में ट्रांसफर; करोड़ों का शक

पुलिस को महेश के मोबाइल फोन की जांच के दौरान उसकी रिकॉर्ड की हुई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। इस रिकॉर्डिंग में महेश ने अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है। इसके अलावा, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के घर में प्रवेश करने की जानकारी नहीं मिली है।

Read More नगरीय निकायों की 100 दिवसीय कार्ययोजना पर नजर, मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

मृतका ललिता के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर थाना रबूपुरा में मुकदमा संख्या 223/2026, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत शेखर उर्फ चंद्रशेखर (50), उसकी पत्नी सुनीता (45) और सपना (32) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। शेखर और सुनीता दिल्ली के शालीमार गांव, थाना शालीमार बाग के निवासी हैं, जबकि सपना दिल्ली के खेड़ा कला क्षेत्र की रहने वाली है।

Read More फील्डमार्शल ने लॉन्च किए भारत के पहले एआरएआई मंजूर टीआरईएम-V अनुरूप 15 और 18 एचपी डीजल इंजन

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पांचों की मौत का वास्तविक कारण विसरा जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले गरवाजी मंदिर के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला सूबे सिंह का शव, वन्यजीव के हमले की आशंका; बाघ के पगमार्क नहीं मिले
राजस्थान के अलवर जिले में गरवाजी मंदिर के पास 50 वर्षीय सूबे सिंह का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल...
बसपा में युवा नेतृत्व को मिलेगी गति? मायावती ने आकाश आनंद की सक्रियता की तारीफ कर कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
एक रात में उजड़ गया पूरा परिवार, 5 मौतों के मामले में नया मोड़; जानें कैसे मृतक की रिकॉर्डिंग बनी अहम सुराग?
दीपावली से पहले जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1432 किलो पटाखे और 190 किलो विस्फोटक जब्त
मधेपुरा में दिनदहाड़े हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- बिहार में बेलगाम अपराधियों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
दौसा में डेढ़ करोड़ की स्मैक बरामद: 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन एंटी वेनम के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाहरगढ़ के पड़ाव रेस्टोरेंट में लेपर्ड दिखने के बाद सुरक्षा बढ़ाई, दीवार के पास लगाई जाली