बरेली से नोएडा की पहली फ्लाइट 1 जुलाई से: दो साल बाद दिल्ली हवाई सेवा भी होगी बहाल, शेड्यूल जारी

यात्रियों को बड़ी सौगात

बरेली से नोएडा की पहली फ्लाइट 1 जुलाई से: दो साल बाद दिल्ली हवाई सेवा भी होगी बहाल, शेड्यूल जारी
बरेली से ग्रेटर नोएडा (जेवर) के लिए 1 जुलाई और दिल्ली के लिए 2 जुलाई से हवाई सेवा शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस नोएडा रूट पर सप्ताह में चार दिन और दिल्ली रूट पर तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

बरेली। बरेली से (जेवर) ग्रेटर नोएडा के लिये पहली जुलाई से हवाई सेवा शुरूआत होगी। इसके अलावा पिछले दो वर्षों से बंद चल रही बरेली- दिल्ली हवाई सेवा भी दो जुलाई से शुरू हो जाएगी। एक जुलाई से बरेली- नोएडा बीच इंडिगो एयर लाइंस उड़ान शुरू करेगा। जाएगी। हवाई सेवा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होगी। दो जुलाई से बरेली-दिल्ली बीच भी दोबारा हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

हवाई अड्डा निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि बरेली-नोएडा बीच उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार में होगी। नोएडा से फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:20 बजे बरेली पहुंचेगी। बरेली से 12:05 बजे रवाना होगी। कुल 50 मिनट सफर होगा। उन्होंने बताया बरेली- दिल्ली बीच मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार में उड़ान रहेगी। दिल्ली से फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर 2:36 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से अपराह्न तीन बजे उड़ान भरकर शाम 4:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि