जी-सो GST : त्योहार से पहले राहत का तोहफा, अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब, 22 सितम्बर से होगा लागू

विलासिता की वस्तुओं और तंबाकू उत्पादों पर 40% लगेगा

जी-सो GST : त्योहार से पहले राहत का तोहफा, अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब, 22 सितम्बर से होगा लागू
स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए अपने भाषण में मैंने कहा था कि हम जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने का इरादा रखते हैं।

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद वित्त मंत्री ने साफ किया कि अब जीएसटी के सिर्फ दो स्लैब होंगे, जो 5% और 18% होंगे। मतलब अब 12 और 28 फीसदी के स्लैब को खत्म कर दिया गया है और इनमें शामिल ज्यादातर चीजें सिर्फ मंजूर किए गए दो टैक्स स्लैब के अंदर आ जाएंगी। इसके चलते कई सामान सस्ते हो जाएंंगे। हालांकि, विलासिता और हानिकारिक वस्तुओं के लिए एक अलग स्लैब को मंजूरी मिली है, जो 40% का है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा फोकस देश के आम आदमी पर है। किसानों से लेकर लेबर तक को ध्यान में रखते हुए स्लैब कम करने को मंजूरी दी गई है और बैठक में शामिल सभी सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों ने इस फैसले का समर्थन किया। समय की मांग को समझते हुए सभी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने में अपनी पूरी सहमति जताई। ये बदलाव 22 सितम्बर से लागू होंगे।

इन पर अब 0%
यूएचटी दूध
छेना-पनीर
अण्डा
ताजा फल
ताजा सब्जी
पिज्जा
ब्रेड
रोटी
पराठा
इंडिविजुअल 
इंश्योंरेंस पॉलिसी
33 जीवन 
रक्षक दवाइयां
मैप, चार्ट, ग्लोब
पैंसिल
एक्सरसाइज बुक
क्रेयॉन

इन पर अब 5%
शैंपू
साबुन
हेयर ऑयल 
टूथ ब्रश
शेविंग क्रीम  
नमकीन
भुजिया
बटर
बर्तन
बच्चों के फीडिंग बॉटल्स
सिलाई मशीन 
और पार्ट्स 
पास्ता
कॉफी
नूडल्स
थर्मामीटर
ग्लूकोमीटर 
प्रिजर्व्ड मीट

इन पर अब 18%
एसी
सीमेंट
कार
बाइक (300 सीसी या इससे कम)
टीवी 
डिस वॉशिंग मशीन
छोटी कार

Read More नृशंस हत्या का खुलासा : संपत्ति नहीं मिली तो मुंह बोले बेटे ने मां-बेटी को मौत की नींद सुलाया, आरोपी भारी कर्ज में डूबा

इन पर अब 40%
 सुपर लग्जरी गुड्स
 पान मसाला
 सिगरेट 
चबाने वाला तंबाकु
 जर्दा
एडड शुगर
काबार्नेटिड डिंक्स
पर्सनल यूज वाले एयरक्रॉफ्ट 
लग्जरी कार 
फास्ट फूड 

Read More लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 210 अंक टूटा, निवेशकों को करोड़ों रूपए स्वाहा

किसानों के लिए भी राहत का ऐलान
बैठक में कृषि क्षेत्र में भी राहत दी गई है। ट्रैक्टर टायर और पार्ट्स, ट्रैक्टर, बायो-पेस्टिसाइड्स, माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और ्प्रिरंकलर्स, खेती और वानिकी के लिए मशीनों पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है

Read More NEET-UG पेपर लीक में बड़ा खुलासा: CBI ने कोर्ट में दाखिल की 20 हजार पन्नों की फाइल, 360 गवाहों का रिकॉर्ड भी पेश

ये बड़े बदलाव हमारे नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाएंगे
स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए अपने भाषण में मैंने कहा था कि हम जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने का इरादा रखते हैं। केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था। मुझे खुशी है कि जीएसटी काउंसिल ने केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसमें जीएसटी दरों में कटौती और कई सुधार शामिल हैं। जिनसे आम जनता, किसान, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाएं और युवा सभी को फायदा होगा। ये बड़े बदलाव हमारे नागरिकों की जिंदगी बेहतर बनाएंगे और कारोबार करना आसान करेंगे। 
-नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्रीु


 

Post Comment

Comment List

Latest News

संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संस्कृत शिक्षा सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का पात्रता परीक्षण...
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल
ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर की शाही विरासत को निहारा : सिटी पैलेस से हवामहल तक दिखा सांस्कृतिक वैभव, पारंपरिक स्वागत से अभिभूत हुए विदेशी प्रतिनिधि
अभिनय से ब्रांड तक कियारा आडवाणी का जलवा, भारत की टॉप-5 सबसे मूल्यवान महिला सेलिब्रिटी ब्रांड्स में हुई शामिल
कानपुर में गंगा नदी में उफान : जलस्तर बढ़ने से गहराया बाढ़ का खतरा, लोगों के घरों में घुसा पानी
यूआईटी का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर पीआरसी लेने की कोशिश, परिवहन विभाग ने दिए एफआईआर के आदेश