भूकंप के झटकों से कांपी लद्दाख की धरती: पहले 5.5 और फिर 4.3 रही तीव्रता, जान-माल का नुकसान नहीं
कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस हुई कंपन
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह चार घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका 5.5 और दूसरा 4.3 तीव्रता का मापा गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में गुरुवार सुबह चार घंटे के भीतर भूकंप के दो बार झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 और 4.3 मापी गयी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 6:05 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। भूकंप का केन्द्र लेह-लद्दाख क्षेत्र में 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
इसके लगभग चार घंटे बाद, पूर्वाह्न 9:54 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गयी। इन दोनों भूकंपों के झटके कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न इलाकों में महसूस किए गए। फिलहाल इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Sep 2026 19:02:29
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...

Comment List