भांगर विस्फोट मामला : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले की
एनआईए ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम विस्फोट मामले में एक और आरोपी, स्कॉर्पियो चालक सैनूर मोल्ला को गिरफ्तार। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन।
नई दिल्ली। एनआईए ने पश्चिम बंगाल के भांगर बम विस्फोट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। धमाके में मारे गए और बम बनाने के घायल हुए आरोपियों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो के ड्राइवर सैनूर मोल्ला की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
यह घटना पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले की है, जब आरोपी और उसके सहयोगी देसी बम बना रहे थे। इस मामले के मुख्य संदिग्ध और साजिशकर्ता पूर्व विधायक तथा भगोड़े शौकत मोल्ला के आवास और संदिग्ध ठिकानों सहित कुल आठ स्थानों पर आज तलाशी ली गयी। इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े परिसरों की भी तलाशी ली गई।
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 19:02:35
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...

Comment List