अबकी बार "विजय सरकार": बहुमत का आंकड़ा पार, कांग्रेस के बाद इन 3 दलों ने दिया समर्थन, आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

तमिलनाडु की राजनीतिक में नए युग की शुरूआत

अबकी बार
तमिलनाडु में राजनीतिक गतिरोध समाप्त! थलापति विजय की पार्टी TVK को सीपीआई(एम), सीपीआई और वीसीके का निर्णायक समर्थन मिल गया है। 118 के बहुमत आंकड़े को पार करते हुए विजय आज शाम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। यह राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत है।

चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रहा राजनीतिक असमंजस अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, सीपीआई(एम), सीपीआई और वीसीके ने थलापति विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है। इन दलों के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा मिल गया है।

234 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है, जो अब टीवीके के पक्ष में बताया जा रहा है। पार्टी के पास पहले से 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस समेत अन्य सहयोगी दलों का समर्थन भी उसे प्राप्त है। सूत्रों के अनुसार, विजय आज शाम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। वहीं, समर्थन देने वाले दल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की औपचारिक घोषणा भी कर सकते हैं। टीवीके नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी के पास स्थिर सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित