मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस का धरना : मंत्री के इस्तीफे की मांग, स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं की जवाबदेही हो तय
आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में तीसरे दिन भी न्याय सत्याग्रह जारी रहा। कांग्रेस ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, इंदौर, सतना, रीवा और कल्पना मिश्रा कांड का हवाला देते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्टी ने घटनाओं की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

नई दिल्ली। आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के रीवा में पिछले तीन दिनों से न्याय सत्याग्रह चल रहा है, जिसमें स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न घटनाओं की जवाबदेही तय करने और मंत्री के इस्तीफे की मांग की जा रही है। कांग्रेस ने बुधवार को यहां एक बयान में बताया कि बालाघाट आदिवासी बच्चे मौत कांड, छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड, इंदौर चूहा कांड, सतना एचआईवी ब्लड कांड, रीवा कांड और कल्पना मिश्रा कांड जैसी घटनाएं लगातार सामने आने से मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं।

पार्टी ने इन घटनाओं की जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, सत्याग्रह जारी रहेगा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने'जवाब दो, हिसाब दो, स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाये भी हैं। पार्टी में तीसरे दिन के सत्याग्रह की कुछ तस्वीरें भी मीडिया को जारी की है।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार