केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ

तंबाकू मुक्त खेती: सरकार किसानों को देगी वैकल्पिक फसलों का सहारा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सरकार तंबाकू की खेती घटाने और किसानों को वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। छोटे किसानों को सब्जी उत्पादन और बकरी पालन हेतु वित्तीय मदद दी जाएगी। तिलहन जैसी फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और तम्बाकू उत्पादन कम रहने से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिये वैकल्पिक फसल उत्पादन प्रोत्साहन की कई योजनाएं चलाई जा रही है।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में मंगलवार को एक प्रश्न के जवाब में कहा कि तंबाकू के सेवन से बड़े स्तर पर लोगों की मृत्यु हो रही है इसलिए सरकार तंबाकू की खेती करने वाली किसान को वैकल्पिक फसल उगाने के लिए हर तरह से मदद करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि जो छोटे किसान हैं उन्हें भी लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए सब्जी, बकरी पालन आदि के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मंत्रालय में राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार तंबाकू की खेती की जगह किसानों को तिलहन और दूसरी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में यह योजना तेजी से लागू की जा रही है। 

 

Read More LPG की कमी पर राज्यसभा में चर्चा की मांग, भाकपा सांसद संदोष कुमार ने दिया कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार जयपुर में हिट एंड रन हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से ड्राइवर की मौत, आरोपी फरार
विश्वकर्मा इलाके में 51 वर्षीय मनोज कुमार अग्रवाल की हिट एंड रन हादसे में मौत। वे सड़क पार कर रहे...
एआईयु की वेस्ट जोन वाइस चांसलर्स मीट 2025-26 का शुभारंभ, राज्यपाल बागडे- वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण 
शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 76,070 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
Weather Update : प्रदेश में बदला मौसम, पारा गिरने से गर्मी से राहत, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 
इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि
ओडिशा कांग्रेस का बड़ा फैसला: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने वाले तीन विधायक निलंबित, पार्टी ह्विप के उल्लंघन का लगाया आरोप
अजमेर में नव संवत्सर 2083 का उल्लास: 18-19 मार्च को धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम