यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति

यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव और अयोध्या दौरा

यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026: सीएम योगी का दावा, लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' का शुभारंभ करेंगे, जिससे प्रदेश को वैश्विक वस्त्र उद्योग केंद्र बनाने और 'यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल लॉन्च करने में मदद मिलेगी। इसके बाद वह अयोध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे तथा मेधावी बच्चों को सम्मानित करेंगे।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि लखनऊ से अयोध्या तक समृद्धि, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के संकल्प को नई गति मिलेगी। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' के माध्यम से उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कॉन्क्लेव में 'यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल सहित बुनकरों के कल्याण, कौशल विकास, निवेश और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली विभिन्न योजनाओं की शुरुआत होगी। इन पहलों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा को आधुनिक तकनीक, निवेश और बाजार की संभावनाओं से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग के विकास से बुनकरों और कारीगरों के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री इसके बाद अयोध्या जाएंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, मेधावी बच्चों और उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

अधिकारियों की मानें तो आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत करने के साथ महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस तरह मुख्यमंत्री का मंगलवार का कार्यक्रम प्रदेश में एक ओर वस्त्रोद्योग और निवेश को बढ़ावा देने, तो दूसरी ओर महिला सशक्तीकरण, बाल विकास और रोजगार को गति देने पर केंद्रित रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में बिहार में बाढ़ की आशंका ! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट मोड़ में
पटना में गंगा और पुनपुन नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हालांकि, जल संसाधन...
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड तेजी : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
जयपुर एयरपोर्ट : 20 घंटे देरी से जाएगी दुबई की फ्लाइट, यात्री परेशान
चाकूबाजी में घायल पर्यटक गाइड की इलाज के दौरान मौत, आर्थिक सहायता समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन; एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव
जयपुर रेंज में अपराध पर शिकंजा: 29 हजार गिरफ्तार, हत्या के मामलों में 450 की कमी
15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर यूरोप में लगेगा प्रतिबंध? राष्ट्रपति मैक्रॉन ने यूरोपीय आयोग से कानून बनाने को कहा
नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिकी नागरिक बनकर यूएस-कनाडा के ग्राहकों से ऑनलाइन ठगी करने वाले छह संदिग्ध गिरफ्तार