कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 

अगले 48 घंटों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर : ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण वाहनों की रोकी आवाजाही, कई इलाकों में हो सकता है हिमपात 

श्रीनगर में पिछली रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

जम्मू। कश्मीर के पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू के मैदानी इलाकों में 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि चिनाब और पीर पंजाल रेंज के ऊंचे इलाकों सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का अनुमान है। जम्मू के मैदानी इलाकों में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम वर्षा और कश्मीर के विभिन्न ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का एक और दौर होने के आसार हैं। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में नौ मिलीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में भी रात भर मध्यम बर्फबारी हुई। उत्तरी कश्मीर के राजदान दर्रे पर ताजा बर्फबारी के बाद गुरेज-बांदीपोरा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इस बीच, घाटी के सभी मौसम केंद्रों पर तापमान रात को सामान्य से तीन-पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। श्रीनगर में पिछली रात शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में सबसे ठंडा स्थान बने रहने के बाद रात के तापमान में काफी सुधार हुआ है। यहां तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि यह शून्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस कम था, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गई और यह पिछली रात के शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में पिछली रात के शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्दियों के मौसम में पहली बार कुपवाड़ा में पिछली रात के शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस के कम मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दक्षिण कश्मीर में ही स्थित कोकरनाग के पिकनिक स्थल में पिछली रात के शून्य 2.4 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद गिरावट देखी गई। बैंकिंग और आईटी सेक्टर में बिकवाली के...
गैस सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस 12-13 मार्च को करेगी प्रदर्शन, गोविंद डोटासरा ने जारी किए निर्देश 
पिछले एक साल में ICC ट्रॉफी विजेता 5 टीमों का होगा सम्मान : बीसीसीआई ने की 131 करोड़ की घोषणा, 15 मार्च को होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  
आज का भविष्यफल     
जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई फ्लाइट लेट : यात्री 3 घंटे तक करते रहे इंतजार, जानें कारण
मौसम में बदलाव की मार, जयपुर के अस्पतालों में उमड़ी मरीजों की भीड़