‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार

'हिंदू समाज के बाद अब देवी-देवताओं को बांटने की कोशिश'

‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के भगवान राम और भगवान शिव पर दिए गए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हिंदू समाज को बांटने के बाद अब देवी-देवताओं का विभाजन कर रही है। उन्होंने इसे हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए माफी की मांग की।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के भगवान राम और भगवान शिव को लेकर दिए बयान पर विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रतिक्रिया दी है। रेवंत रेड्डी ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि शिव गरीबों के भगवान हैं, जबकि राम अमीरों के भगवान हैं और भाजपा अमीरों की पार्टी है।

रेड्डी ने यह भी कहा था कि भाजपा ने भगवान राम को ‘चुरा लिया’ है, जिनकी उत्तर भारत में पूजा होती है, जबकि दक्षिण भारत में शिव की पूजा की जाती है। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बंसल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हिंदू समाज को जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि राम को अमीरों और शिव को गरीबों का भगवान बताना हिंदू देवी-देवताओं को बांटने का प्रयास है। बंसल ने रेड्डी के बयान को हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से माफी मांगने की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें वोटर लिस्ट में बदलावों का पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग, SIR विवाद के बीच कांग्रेस ने रखीं 5 मांगें
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और फॉर्म-6 के नियमों...
परिवहन विभाग : दूसरे बजट मद से बिल आहरित करने पर जताई आपत्ति, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
राजस्थान रोडवेज के 63वें स्थापना दिवस पर होगा सम्मान समारोह, श्रेष्ठ परिणाम और डीजल औसत वाले डिपो-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान
केंद्र-राज्यों के बीच बनेगा मजबूत समन्वय, हर माह ऑनलाइन बैठक और साप्ताहिक स्तर पर होगी कृषि समीक्षा : चौहान
एशियाई खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने पर राज्यपाल बागडे ने नीरू ढांडा को बधाई दी
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़, भूस्खलन का कहर: 21 लोगों की मौत, 1500 से अधिक विस्थापित
‘राम अमीरों के और शिव गरीबों के भगवान’, रेवंत रेड्डी के बयान पर विहिप के विनोद बंसल का पलटवार