सात फेरों के वचन भूली पत्नी! पहले पिलाई शराब और फिर पत्थर से कुचलकर दी दर्दनाक मौत, आरोपी ​गिरफ्तार

पुलिस जांच शुरू

सात फेरों के वचन भूली पत्नी! पहले पिलाई शराब और फिर पत्थर से कुचलकर दी दर्दनाक मौत, आरोपी ​गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज पुलिस और एसओजी की टीम ने उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सुमन देवी, उसके प्रेमी शहंशाह और दो साथियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के चलते आरोपियों ने उमाशंकर को शराब पिलाकर ईंट-पत्थर से कुचलकर मार डाला था।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू (34) हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी सुमन देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते सुमन ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 15 अक्टूबर को लालगंज थाना क्षेत्र में शीतलमऊ नहर के पास काली माता मंदिर के निकट उमाशंकर कौशल उर्फ गुड्डू का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई दीपू कौशल की तहरीर पर लालगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) में हत्या का मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने जगन्नाथपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर तीन आरोपियों शहंशाह पुत्र मोहम्मद बादशाह, विशाल शुक्ला उर्फ बिट्टू पुत्र अवधेश शुक्ला और अविनाश तिवारी उर्फ रजत तिवारी पुत्र आद्याप्रसाद तिवारी को गिरफ्तार किया। तीनों प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, विशाल शुक्ला के कब्जे से मृतक का रेडमी मोबाइल फोन और अविनाश तिवारी के पास से उसका आधार कार्ड बरामद हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए तीन कपड़े भी बरामद किए गए, जिन पर खून के छींटे मिले।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुमन देवी की योजना और कहने पर उन्होंने उमाशंकर को शीतलमऊ नहर के पास शराब पिलाई और फिर ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, सुमन ने भी पूछताछ में अपने प्रेमी शहंशाह और उसके साथियों बिट्टू व रजत तिवारी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने की बात स्वीकार की। घटना के बाद वह छिपकर भागने की फिराक में थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने में आमजन बनें मददगार: सीएम योगी

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी सीएम भजनलाल शर्मा ने राजेन्द्र राठौड़ के निवास पहुंचकर जानी कुशलक्षेम, स्वास्थ्य की ली जानकारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जयपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के आवास...
अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, नशे और दादागिरी को लेकर भगवंत मान से मांगा जवाब
पंचायत चुनाव का असर शराब पर भी, जानें कब-कब बंद रहेंगी दुकानें?
खानपुर सीएचसी में अव्यवस्थाएं: कौन ड्यूटी डॉक्टर, मरीज को पता ही नहीं
शांति वार्ता, तेल रिफाइनरियों पर हमलों और अमेरिकी मदद को लेकर Trump ने की जेलेंस्की की कड़ी आलोचना
100 दिन में 100 करोड़ से बदलेगी जयपुर की सूरत, हर वार्ड 50 लाख
स्कूल जाने का सफर अब होगा आसान, सीएम रेखा गुप्ता ने बांटी 1400 छात्राओं को साइकिलें