भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली

तीन महीने की खरीदारी का सिलसिला टूटा

भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
सितंबर महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार से 17,732 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इसमें इक्विटी से 13,138 करोड़ रुपये की बिकवाली शामिल है। पिछले तीन महीनों के निवेश के बाद एफपीआई बिकवाल रहे हैं, जिससे 2026 में कुल निकासी 1.65 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

मुंबई। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से 17,732 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। शुद्ध निकासी उनके द्वारा बाजार में लगाई गई पूंजी और निकाली गई पूंजी का अंतर होता है। इससे पहले, लगातार तीन महीने तक एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में लिवाल रहे हैं। अगस्त में उन्होंने 25,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। जुलाई में उनका निवेश 40,031 करोड़ रुपये और जून में 4,669 करोड़ रुपये बढ़ा था।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में एफपीआई इक्विटी, डेट और हाइब्रिड उपकरणों में बिकवाल रहे हैं जबकि म्यूचुअल फंड में उन्होंने शुद्ध रूप से निवेश किया है। इक्विटी से उन्होंने 13,138 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। डेट में उनका निवेश 2,275 करोड़ रुपये कम हुआ। हाइब्रिड उपकरणों से भी उन्होंने 2,427 करोड़ रुपये निकाले। म्यूचुअल फंड में एफपीआई ने सितंबर में अबतक 109 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। पूरे कैलेंडर वर्ष 2026 में अबतक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजार में 1,65,082 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद