केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, सीतारमण ने कहा-आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए उठाया ये कदम

राहत की खबर: पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में ₹10 की भारी कटौती

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, सीतारमण ने कहा-आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए उठाया ये कदम

आम जनता को महंगाई से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ₹10-10 प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू कीमतों को स्थिर रखने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इससे तेल कंपनियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की। वित्त मंत्रालय ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए यह कटौती की गयी है। इसकी जानकारी संसद को भी दे दी गयी है। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण तेल विपणन कंपनियों पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का दबाव था। उत्पाद शुल्क में कटौती से उन्हें राहत मिलेगी।

यह कटौती सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश को किये जाने वाले निर्यात पर भी लागू होगी। इसके अलावा, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपये और विमान ईंधन के निर्यात पर 29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया है। वहीं, विशेष उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क शून्य है जबकि डीजल पर 18.5 रुपये प्रति लीटर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डोटासरा-जूली ने लगाए गंभीर आरोप रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डोटासरा-जूली ने लगाए गंभीर आरोप
खाड़ी देशों में युध्द के चलते रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने शहीद स्मारक पर धरना देकर...
24 घंटे के शटडाउन के चलते जलापूर्ति रहेगी बाधित, पंप हाउस पर लगेंगे नए पंप
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला: पेट्रोल-डीजल उत्पाद शुल्क कटौती को बताया 'जनता से वसूली का खेल', राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश का लगाया आरोप  
Gold & Silver : चांदी 3700 रुपए सस्ती, शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए महंगा
Weather Update : प्रदेश में गर्मी का सितम, कल से फिर बारिश के आसार
दिल्ली में छाई राजस्थान की फड़-पिछवाई कला : बीकानेर हाउस में सेक्रेड एस्थेटिक्स प्रदर्शनी ने लूटा दिल परंपरा और आधुनिकता का संगम, कला प्रेमियों को मिला सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत अनुभव
भारत-नेपाल मैत्री: पीएम मोदी ने दी बालेन शाह को बधाई, कहा-मिलकर करेंगे दोनों देशों की प्रगति के लिए काम