Scam Alert! 'Happy New Year' मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें किस तरह करें अपना बचाव

कहीं आपका भी नया साल ना कर जाए आपका बैंक अकाउंट खाली 

Scam Alert! 'Happy New Year' मैसेज से खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें किस तरह करें अपना बचाव
जैसे-जैसे दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी कर रही है, वैसे वैसे साइबर अपराधी भी आपका बैंक खाता खाली करने और आपको अपना शिकार बनाने की तैयारियां कर रहे हैं।

नई दिल्ली। जैसे-जैसे दुनिया नए साल 2026 के स्वागत की तैयारी कर रही है, वैसे वैसे साइबर अपराधी भी आपका बैंक खाता खाली करने और आपको अपना शिकार बनाने की तैयारियां कर रहे हैं। बता दें कि साइबर अपराधियों ने अब मासूम यूजर्स को लूटने के लिए एक खतरनाक जाल बिछाया है, जिसके तहत WhatsApp पर Happy New Year शुभकामनाओं के साथ यूजर्स को लिंक के साथ एक APK फाइल भी भेजी जा रही है। अगर गलती से भी यूजर्स ने इस लिंक पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो सकते हैं। इसी के चलते साइबर विशेषज्ञों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि एक गलत क्लिक आपकी मेहनत की कमाई को पल भर में उड़ा सकता है।

कैसे काम करता है यह 'ग्रीटिंग कार्ड' स्कैम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ठगी एक सामान्य दिखने वाले WhatsApp मैसेज से शुरू होती है, जिसमें स्पेशल न्यू ईयर ग्रीटिंग देखने के लिए एक फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है,लेकिन असल में वो फाइल एक मैलवेयर होती है और जैसे ही यूजर्स इस APK फाइल पर क्लिक करता है तो साइबर अपराधी को यूजर्स के फोन का रिमोट एक्सेस मिल जाता है। इसके बाद, साइबर अपराधी के बाद यूजर्स का निजी मैसेज, गैलरी, बैंक ऐप्स और UPI का नियंत्रण पूरी तरह से इन अपराधियों के हाथ में चला जाता है और देखते ही देखते थोड़ी देर में ही यूजर्स का बैंक खाता खाली हो जाता है।

सतर्कता के संकेत और बचाव

पुलिस और साइबर विंग के अनुसार, यदि फाइल इंस्टॉल करने के बाद आपका फोन अचानक स्लो हो जाए या फिर ऐप्स खुलने में थोड़ी बहुत परेशानी आए, तो समझ लें कि आपका फोन साइबर अपराधी की गिरफ्त में या हैक हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अपराधी अक्सर "ऑफर खत्म होने वाला है" या "अभी देखें" आदि जैसे संदेश भेजकर जल्दबाजी पैदा करते हैं ताकि यूजर बिना सोचे-समझे उनके बहकावे में आ जाए और उनके द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक करें और उनको आपके फोन का एक्सेस मिल जाए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू कैबिनेट गठन भी कम नहीं कर सका कर्नाटक सरकार की मुश्किलें : कई विधायक सदन की कार्यवाही में नहीं ले रहे हिस्सा, जोशी ने कहा- सरकार में राजनीतिक अस्थिरता शुरू
कर्नाटक सरकार पर राजनीतिक अस्थिरता के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैबिनेट गठन में महीनों लगने के बावजूद सरकार की...
नगर निगम चुनाव : जनता ने भाजपा और कांग्रेस से मांगा घोषणा-पत्र, भविष्य की समयबद्ध रूपरेखा करे स्पष्ट
निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया तेज, उम्मीदवारों के पास अब केवल 2 दिन शेष
लक्ष्य से 74 प्रतिशत पीछे मुफ्त कोचिंग योजना : सरकार से 2.5 गुना अधिक खर्च कर रहे लोग, जयराम ने कहा- मुनाफा कमाने वाली कोचिंग इंडस्ट्री ने ली सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था की जगह
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद 320 भारतीय नागरिक लापता : स्वदेश आए 21 लोग, जायसवाल ने कहा- सभी को लाने के लिए सरकार कर रही व्यवस्था
केंद्रीय जेल में बहनों ने बांधी भाइयों की कलाई पर राखी, गलत रास्ते से दूर रहने की दी नसीहत
नेपाल में अब झील के बढ़ते तलस्तर से तबाही की आशंका : आ सकती है एक और विनाशकारी बाढ़, चीन ने जारी किया अलर्ट