घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद

आईटी और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी

घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद
घरेलू शेयर बाजार में लगातार 4 दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को शानदार वापसी देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 628.04 अंक चढ़कर 77,537.72 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी-50 भी 153.55 अंक की बढ़त के साथ 24,231.85 पर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच मीडिया, रियल्टी और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई।

मुंबई। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 628 अंक ऊपर बंद हुआ।सेंसेक्स सुबह 559 अंक की तेजी में 77,468 अंक पर खुला और पूरे दिन 77,371 अंक तथा 77,611 अंक के बीच रहा। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 628.04 अंक चढ़कर 77,537.72 अंक पर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.55 अंक ऊपर 24,231.85 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.44 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.68 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेक्टर आधारित सूचकांकों में रसायन और सार्वजनिक बैंक समूहों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में अधिक तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का सूचकांक सवा दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, पावरग्रिड, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे। टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज राजस्थान के 2200 वाहनों की मध्यप्रदेश में फिटनेस पर उठे सवाल, बिना पर्याप्त जांच फिटनेस देने के आरोप; विभागीय जांच की मांग तेज
राजस्थान के लगभग 2200 वाहनों की अगस्त माह में मध्यप्रदेश के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों (ATS) पर फिटनेस कराने का मामला...
रक्षाबंधन पर जयपुर की महिलाओं को बड़ी राहत, JCTSL की सभी लो-फ्लोर बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा
राजस्थान में पीएम गति शक्ति पोर्टल पर राजस्व भूमि की किस्म और विवरण होंगे मैप, बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन चयन होगा आसान
हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 
UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर
JEE-NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, PWSAT 2026 में 100% तक स्कॉलरशिप; 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज जीतने का मौका
ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण