कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1010 अंक टूटा ; निफ्टी भी धड़ाम

एशियाई बाजारों में मिला-जुला असर

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1010 अंक टूटा ; निफ्टी भी धड़ाम
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक टूट गया, जबकि निफ्टी 22,850 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखा गया।

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स एक हजार अंक से ज्यादा टूट गया।
सेंसेक्स 161 अंक लुढ़ककर 73,734 अंक पर खुला। खुलते ही इसकी गिरावट तेजी से बढ़ी। देखते ही देखते यह 1,040 अंक टूटकर 72,855.76 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह 997.39 अंक (1.35 प्रतिशत) के नुकसान में 72,898.35 अंक पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज करीब तीन प्रतिशत चढ़कर 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इससे घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 75 अंक की गिरावट में खुला और एक घंटे के भीतर 320 अंक से ज्यादा फिसल गया। खबर लिखे जाते समय यह 315.15 अंक यानी 1.36 प्रतिशत नीचे 22,825.35 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में सभी सूचकांक लाल निशान में हैं। सेक्टर आधारित सूचकांकों में बैंकिंग, वित्त, ऑटो, एफएमसीजी, धातु, रियल्टी, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक फिलहाल एक प्रतिशत से अधिक नीचे हैं। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां लाल निशान में थीं। एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर में करीब दो प्रतिशत की गिरावट थी। बीईएल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी डेढ़ प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज