illegal construction in kishanpole zone
राजस्थान  जयपुर 

किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सीज

किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सीज नगर निगम ने बुधवार को किशनपोल जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सीज किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व किशनपोल जोन के उपायुक्त विजेंद्र सिंह, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। बिना सक्षम स्वीकृति, स्वीकृति के विपरीत निर्माण तथा बिना अनुमति अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने पर दुकानों को सीज किया गया।
Read More...

Advertisement