किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सीज

टीम ने मौके पर निर्माण संबंधी अनियमितताओं की जांच की

किशनपोल जोन में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों को किया सीज

नगर निगम ने बुधवार को किशनपोल जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सीज किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व किशनपोल जोन के उपायुक्त विजेंद्र सिंह, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। बिना सक्षम स्वीकृति, स्वीकृति के विपरीत निर्माण तथा बिना अनुमति अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने पर दुकानों को सीज किया गया।

जयपुर। नगर निगम ने बुधवार को किशनपोल जोन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों को सीज किया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त गौरव सैनी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई का नेतृत्व किशनपोल जोन के उपायुक्त विजेंद्र सिंह, उपायुक्त सतर्कता पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने किया। बिना सक्षम स्वीकृति, स्वीकृति के विपरीत निर्माण तथा बिना अनुमति अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जाने पर दुकानों को सीज किया गया।

जिन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई उनमें दुकान नंबर 121 बापूबाजार, दुकान नंबर 122 बापूबाजार, दुकान नंबर 209 इंदिरा बाजार एवं दुकान नंबर 27 अनाज मंडी चांदपोल शामिल हैं। टीम ने मौके पर निर्माण संबंधी अनियमितताओं की जांच की और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माण और बिना अनुमति चल रहे कार्यों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत