एशियाई खेल- 2026: नीरू ढांडा की मां ने कहा- बेटी ने देश का नाम रोशन किया, अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करें

बीमारी और आर्थिक तंगी को पछाड़कर रचा स्वर्णिम इतिहास

एशियाई खेल- 2026: नीरू ढांडा की मां ने कहा- बेटी ने देश का नाम रोशन किया, अब ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना पूरा करें
हरियाणा के जींद जिले की नीरू ढांडा ने जापान में 20वें एशियाई खेलों की महिला ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में 30 में से 28 सटीक निशाने लगाकर स्वर्ण पदक और नया रिकॉर्ड बनाया। वह ट्रैप या स्कीट स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं। बीमारी से उबरकर मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देशभर में खुशी है।

जींद। हरियाणा के जींद जिले के गांव संगतपुरा की बेटी नीरू ढांडा ने जापान में चल रहे 20वें एशियाई खेलों में महिला ट्रैप शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 सटीक निशाने लगाकर नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड 24 का था। वह एशियाई खेलों में ट्रैप या स्कीट की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं।

क्वालिफिकेशन में भी नीरू ने 118 अंक के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। इससे पहले टीम स्पर्धा में नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने 328 अंक के साथ भारत को रजत पदक दिलाया।

नीरू की मां सुदेश ने बताया कि बेटी को एशियाई खेलों से पहले डेंगू हो गया था और वह एक सप्ताह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रही। बीमारी के बावजूद उसने हौसला नहीं छोड़ा। पिता सुरेश और मां सुदेश ने कहा कि अब परिवार का सपना है कि नीरू ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीते। घर लौटने पर उसका देसी घी का चूरमा और टिंडी खिलाकर स्वागत किया जाएगा।

कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण नीरू के पास शुरुआत में अपनी राइफल तक नहीं थी। उन्होंने दूसरों की राइफल से अभ्यास शुरू किया। मामा सोमबीर पहलवान और भाई लक्षय श्योराण ने उनका साथ दिया। 2019 में मध्य प्रदेश स्टेट शूटिंग अकादमी में चयन के बाद नीरू ने भारतीय सेना में भी सेवा शुरू की। हाल ही में उन्होंने विश्व कप और एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीते हैं।

Read More अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा