भारत-पाक मैच : आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ लाहौर में हुई पीसीबी अध्यक्ष नकवी की बैठक, पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग

जल्द होगा फैसला

भारत-पाक मैच : आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के साथ लाहौर में हुई पीसीबी अध्यक्ष नकवी की बैठक, पाकिस्तान लेगा यूटर्न या रहेगा जिद पर अडिग

आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा की मौजूदगी में लाहौर में पीसीबी, बीसीबी और आईसीसी अधिकारियों की बैठक हुई। चर्चा 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान लीग मैच पर केंद्रित रही। पाकिस्तान सरकार की मंजूरी के बाद फैसला होगा। आईसीसी ने बहिष्कार पर स्पष्टीकरण मांगा है, जबकि श्रीलंका ने मैच खेलने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा लाहौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के साथ बैठक की। इस बैठक में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी हो होने वाले लीग मुकाबले को लेकर चर्चा हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दोनों पक्ष बैठक के नतीजे का एलान करेंगे। इससे पूर्व पीसीबी और आईसीसी के बीच होने वाली वर्चुअल बैठक के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीन उल इस्लाम अचानक लाहौर पहुंच गए थे। पाकिस्तान यह बात अच्छी तरह जानता है कि भारत के खिलाफ नहीं खेलने पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था उसके विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है, इसलिए वह इस बचने के लिए हर कदम उठा रहा है।

गौरतलब है कि नकवी ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के सरकार के निदेर्शों पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार श्रीलंका क्रिकेट द्वारा पीसीबी को एक ईमेल भेजने के बाद स्थिति बदल गई है। इस ईमेल में श्रीलंका ने पाकिस्तान से भारत के खिलाफ लीग मैच का बहिष्कार खत्म करने का आग्रह किया गया है। आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता भी एसएलसी अध्यक्ष शम्मी सिल्वा से मिलने कोलंबो गए हैं, जिन्होंने नकवी को विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने के लिए ईमेल भेजा था। आईसीसी पहले ही पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांग चुका है कि फोर्स मेज्योर (अपरिहार्य कारणों से अनुबंध की शर्तें पूरी नहीं कर पाना) नियम का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। पाकिस्तान इस नियम के जरिए टीम के भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार को सही ठहराना चाहता था क्योंकि पीसीबी ने अपनी सरकार पर जिम्मेदारी डालकर स्थिति से बचने की कोशिश की थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका