खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल

जापान और नीदरलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ

खेल के साथ संस्कार भी: जापानी समर्थकों ने स्टेडियम साफ कर पेश की अनोखी मिसाल, सोशल मीडिया पर सफाई अभियान वायरल
डलास में खेले गए फीफा विश्व कप मुकाबले में जापान और नीदरलैंड का मैच रोमांचक मोड़ पर 2-2 की बराबरी पर छूटा। मैच के बाद जापानी समर्थकों ने स्टैंड्स की सफाई कर अपनी अनोखी संस्कृति और जिम्मेदारी की मिसाल पेश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इलास। डलास में खेले गए फीफा विश्व कप के ग्रुप-एफ मुकाबले में जापान और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के बाद एक बार फिर जापानी समर्थकों ने अपनी अनूठी संस्कृति का परिचय दिया और स्टेडियम की सफाई कर दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर जापानी समर्थकों का ये वीडियो वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आप जापानी फैंस के द्वारा मैच खत्म होने के बाद स्टैंड्स से कचरा उठाते साफ़ देख सकते हैं।

सिर्फ स्टैंड्स में ही नहीं बल्कि मैदान पर भी जापान ने शानदार जज्बा दिखाया। नीदरलैंड ने वर्जिल वैन डाइक और क्रिसेंसियो समरविले के गोल की बदौलत दो बार बढ़त बनाई, लेकिन जापान ने दोनों बार वापसी की। मैच के 88वें मिनट में दाइची कामादा ने हेडर से गोल कर टीम को हार से बचा लिया। जापानी प्रशंसकों ने सफाई को अपनी संस्कृति और जिम्मेदारी का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे खिलाड़ियों, दर्शकों और स्टेडियम सभी का सम्मान करते हैं। जापान की टीम अब अगले मुकाबले में ट्यूनीशिया से भिड़ेगी, जबकि नीदरलैंड का सामना स्वीडन से होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी