भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज

ढांढस बंधाने पहुंचे समर्थक

भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज
मध्य प्रदेश के भिण्ड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले आठ दिनों से लाइफ सपोर्ट पर थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह का मंगलवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) में उनका उपचार चल रहा था। पिछले आठ दिनों से उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

पुष्पेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली में भर्ती कराया गया था। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर भिण्ड लाया जा रहा है। अंतिम संस्कार का समय अभी तय नहीं हुआ है। वह अपने पीछे छह वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से परिवार में शोक छा गया। भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक के समर्थक और शहरवासी शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचने लगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया  दीप्ति जीवनजी के स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम भजनलाल ने दी बधाई, बोले- देश का गौरव बढ़ाया 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एशियन पैरा गेम्स 2026 की महिला 400 मीटर टी-20 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने...
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू लगाने की तैयारी; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जैन तीर्थों के दर्शन के लिए राजस्थान पहुंचे 28.79 लाख घरेलू पर्यटक; दिलवाड़ा, नाकोड़ा और रणकपुर बने धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र
देशभर में रावण दहन, लेकिन मथुरा में होती है पूजा! 26 साल से दशहरे पर निभाई जा रही अनोखी परंपरा
बाइक खड़ी करने पर भिड़े दो गुट, चाकू-बोतलों से हमला; तीन घायल
कांग्रेस का प्रदर्शन: जयपुर पुलिस मुख्यालय पर धक्का-मुक्की, जीरो एफआईआर से इनकार
भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के 35 वर्षीय बेटे का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज