लखनऊ में भीषण हादसा: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ; दम घुटने से 14 बच्चों की मौत, 4 घायल

छात्रों में मची अफरा-तफरी

लखनऊ में भीषण हादसा: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ; दम घुटने से 14 बच्चों की मौत, 4 घायल
लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटी कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए कई छात्र ऊपरी मंजिलों से नीचे कूदे। भवन में 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं।

लखनउ। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद भवन में मौजूद कई छात्र और कर्मचारी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से नीचे कूद गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ बचाव अभियान शुरू किया गया। तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, इस हादसे में दम घुटने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई और 4 बच्चे गंभीर घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे पर सीएम योगी और पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भवन में आईटी प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं और आग लगने के समय कई प्रशिक्षु अंदर मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभी तक कोचिंग सेंटर में करीब 10 से 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मी लगातार भवन के भीतर तलाश अभियान चला रहे हैं। घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी करने के आदेश भी दिए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत