आप पार्टी का केंद्र पर तीखा हमला : सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं

डीएम की जांच रिपोर्ट का इंतजार

आप पार्टी का केंद्र पर तीखा हमला : सौरभ भारद्वाज ने अग्निकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे लेकिन किसी की जवाबदेही नहीं
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मालवीय नगर के भीषण अग्निकांड को लेकर प्रशासन को घेरा है, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई। उन्होंने पालम, विवेक विहार और साकेत हादसों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राजधानी में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद किसी की जवाबदेही तय नहीं की जा रही है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर दिल्ली सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मालवीय नगर में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में लगातार बड़े हादसे हो रहे हैं लेकिन किसी भी मामले में जवाबदेही तय नहीं की जा रही।

आप नेता ने कहा कि हाल की कुछ प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पालम अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई थी लेकिन तीन महीने बाद भी जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि विवेक विहार अग्निकांड में नौ लोगों की मौत हुई लेकिन अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई। भारद्वाज ने साकेत भवन ढहने की घटना का भी जिक्र किया, जिसमें छह लोगों की जान गई थी। उनका आरोप है कि इस मामले में भी अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर में एक रेस्तरां में आग लग गई जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार