गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला

कोचिंग सेंटरों और होटलों का औचक निरीक्षण

गौतमबुद्धनगर में सुरक्षा मानकों पर प्रशासन सख्त: 66 कोचिंग सेंटरों की जांच, 9 पर लगा ताला
गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने अग्नि और मानव सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीमों ने 46 कोचिंग सेंटरों और होटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेवर का बालाजी गेस्ट हाउस और 7 कोचिंग संस्थानों को तत्काल सील कर दिया गया, जबकि कई को नोटिस जारी किए गए।

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश में जनपद गौतमबुद्धनगर में अग्नि सुरक्षा एवं मानव सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीमों ने कोचिंग सेंटरों, होटलों और अन्य संस्थानों में व्यापक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, आवश्यक अभिलेखों, पंजीकरण और अग्निशमन उपकरणों की जांच की। अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बुधवार को कार्यालय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने जानकारी से अवगमें सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल हैं। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित संस्थानों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने जेवर क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस, एसआर प्लाजा, द ग्रैंड होटल और जेपी वेलवेट होटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर बालाजी गेस्ट हाउस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि अन्य तीन संस्थानों को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी । जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विशेष अभियान के तहत बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने तथा निर्धारित मानकों का पालन न मिलने पर पांच कोचिंग संस्थानों को तत्काल सील कर दिया गया।

वहीं नोएडा सेक्टर-16 और सेक्टर-18 में 12 कोचिंग संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से दो को सील किया गया। सेक्टर-22 क्षेत्र में चार संस्थानों का निरीक्षण हुआ, जहां दो को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने और मानकों की पूर्ति तक कोचिंग गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सेक्टर-58 और सेक्टर-62 में भी छह कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन के अनुसार पिछले दो दिनों में कुल 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान नौ संस्थानों को सील किया गया है, जबकि 12 को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, मानव सुरक्षा, आवश्यक अनुमतियों, पंजीकरण और अन्य निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, दस्तावेजों की कमी या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Read More AIIMS की पॉपुलेशन क्लॉक भारत की लाइव आबादी नहीं गिनती, डेमोग्राफिक आंकड़ों से हर सेकंड बदलता है अनुमानित आंकड़ा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती
मेवाड़ के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खोला। पहली चरण की गिनती में ही 7 करोड़ 53 लाख 60...
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित
चुनाव ड्यूटी के दौरान ASI की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने परिवार सहित किया मतदान 
नगर निगम चुनाव-2026 : सीएम भजनलाल शर्मा ने सपरिवार किया मतदान, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वोट की अपील
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया मतदान, कहा- मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव
सांसद मंजू शर्मा ने पुत्र व पुत्रवधू के साथ किया मतदान, बूथों का लिया जायजा