"वोट चोरी" के खिलाफ प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन की 'लंच डिप्लोमेसी', खरगे-राहुल ने फिर उठाई ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मेरे खिलाफ 47 एफआईआर मेडल की तरह, दबाव में नहीं झुकेगा विपक्ष

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़े इंडिया गठबंधन ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आयोजित लंच में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई सांसद शामिल हुए। राहुल गांधी ने एफआईआर को 'मेडल' बताते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने और राष्ट्रपति से मिलने की बात कही।

नई दिल्ली। कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने अपना विरोध तेज कर दिया है। चुनाव आयोग के कार्यालय के पास मंगलवार को प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के लिए लंच का आयोजन किया। जनपथ रोड स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में आयोजित इस लंच में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन के कई सांसद शामिल हुए। लंच के बाद खरगे ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को खत्म करने और लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। विपक्ष अपनी बात पूरे देश तक पहुंचायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष डरने वाला नहीं, बल्कि लड़ने वाला है और पूरा इंडिया गठबंधन मिलकर यह लड़ाई लड़ेगा।

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने कहा, मेरे ऊपर 47 एफआईआर हैं, वे चाहें तो 100 एफआईआर और कर लें। मेरे लिए हर एफआईआर एक मेडल है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मंगलवार को चुनाव आयोग जाना चाहता था, लेकिन अब सांसद जंतर-मंतर जायेंगे। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गठबंधन इस मामले को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात का समय भी मांगेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर लगभग 40 स्थानों पर सरकारी जमीनें और हेरिटेज संपत्तियां औने-पौने...
राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में चमके महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, मनीषा और अजय सम्मानित
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज