20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव

एडीसी चुनाव से पहले अमित शाह का संभावित त्रिपुरा दौरा

20 फरवरी को अमित शाह करेंगे त्रिपुरा का दौरा: शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे अगरतला, एडीसी चुनाव में गठबंधन पर चर्चा संभव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 फरवरी को त्रिपुरा आ सकते हैं। टीटीएएडीसी चुनाव से पहले भाजपा-टिपरा मोथा गठबंधन पर अहम चर्चा संभावित है।

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 20 फरवरी को त्रिपुरा के दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह दौरा त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के अप्रैल में प्रस्तावित चुनावों से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और टिपरा मोथा के बीच एडीसी क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर तनातनी जारी है। दोनों दलों के नेताओं ने अलग-अलग चुनाव लडऩे के संकेत दिए हैं, जो जनजातीय क्षेत्रों में भाजपा के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह अपने दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर एडीसी चुनाव में टिपरा मोथा के साथ संभावित गठबंधन पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह कुछ आधिकारिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि टिपरा मोथा के नेता भी अमित शाह से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव से पहले हुए टिपरासा समझौते की प्रगति पर चर्चा करना चाहते हैं।

शाह के दौरे का हालांकि विस्तृत कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। संभावना है कि वह केंद्र सरकार की ओर से राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों से जुड़े एक सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस बीच, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को अगरतला पहुंचेंगे। शिवराज सिंह चौहान स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन और विभिन्न ग्रामीण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन वीबी-जीरामजी अधिनियम 2025 के क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट