बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आह्वान, कहा - इस सत्र में बनाएं जाएंगे नारी को सम्मान देने संबंधी कई महत्वपूर्ण कानून 

मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे

बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आह्वान, कहा - इस सत्र में बनाएं जाएंगे नारी को सम्मान देने संबंधी कई महत्वपूर्ण कानून 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आह्वान करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी को सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाये जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आह्वान करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी को सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाये जाएंगे। मोदी ने संसद परिसर में बजट सत्र से पहले संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट न केवल नया विश्वास पैदा करने वाला होगा, बल्कि सुधारों को और बल देने वाला होगा।

उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है, समृद्धि और कल्याण देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे। मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी। बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और सत्र चार अप्रैल तक चलेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोगों से बचाव के लिए किया जाएगा टीकाकरण प्रदेश में गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोगों से बचाव के लिए किया जाएगा टीकाकरण
संरक्षित वन क्षेत्रों की 5 से 10 किमी परिधि के गांवों में एफ एमडी रोग रोग संभावित क्षेत्रों में वन...
कश्मीर में आतंकवाद के महिमा मंडन के आरोप में एक गिरफ्तार, युवाओं में राष्ट्रविरोधी भावनाएं भड़काने वाली सामग्री करता था साझा 
पाक में औरंगजेब से प्यार, अकबर से नफरत; मुगल शासकों को लेकर क्या पढ़ाया जाता है? जानें सबकुछ
बादशाह की सवारी में किन्नर डांस को लेकर हुए विवाद में युवा भिड़े, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिसकर्मियों का सामूहिक होली बहिष्कार उचित नहीं : साहू  
चौकन्ना कैदी-लापरवाह पुलिस : सोती रही पुलिस, हथकड़ी समेत कैदी ट्रेन से फरार
कश्मीर में मिला तीसकरा आईईडी : बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय, बड़ा हादसा टला