श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

विमान के उड़ान भरने पर रोक

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान ब्रेक सिस्टम में खराबी के कारण पोल से टकरा गई। इस हादसे में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। विमान सेवा को अस्थायी तौर पर रोककर जांच शुरू कर दी गई है।

श्रीनगर। मुंबई से श्रीनगर पहुंची IndiGo की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद हादसे का शिकार हो गई। पार्किंग के लिए जाते समय विमान का ब्रेक सिस्टम फेल हो गया, जिससे वह समय पर रुक नहीं पाया और पार्किंग बे में लगे पोल/VDGS सिस्टम से टकरा गया। टक्कर में विमान के अगले हिस्से यानी नोज सेक्शन को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। 

हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। नुकसान के चलते विमान को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया गया है। घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच संबंधित अधिकारी तय प्रक्रिया के तहत करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले हादसे के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा है। एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला 6.80 करोड़ के बॉस स्कैम में दो और गिरफ्तार : अब तक छह आरोपी पकड़े, जानें पूरा मामला
6.80 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में केंद्रीय साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संदीप कुमार (पंजाब) और बरैया...
अखिलेश-सीजेपी मुलाकात पर ओपी राजभर का तंज, बोले-अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं, अब तिलचट्टों का सहारा लेकर बनाएंगे सरकार
भाखड़ा, पौंग और राणा प्रताप सागर से कम मिलेगा पानी, रबी की फसल पर संकट के आसार
ट्रंप का दावा : यूरोप को ईरानी परमाणु खतरे से बचा रहा अमेरिका, उसके पास मिसाइल क्षमता मौजूद
बीस घंटे बाद भी दुरुस्त नहीं हुआ इंडिगो का विमान, उदयपुर फ्लाइट रद्द
मोदी-खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, भगवान कृष्ण के निस्वार्थ कर्म के संदेश को किया याद
होर्मुज संकट के बीच सीरिया ने खोला तेल का वैकल्पिक रास्ता: ट्रंप ने प्रस्ताव को बताया शानदार, इराक से पाइपलाइन योजना भी तैयार