झारखंड में छात्र आंदोलन पर बड़ा एक्शन: 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज, CBI जांच की मांग
100 प्रदर्शनकारी नामजद और 500 अज्ञात
झारखंड पुलिस ने रांची में विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव और सुरक्षा घेरा तोड़ने के आरोप में 600 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल में भर्ती होकर भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।
रांची। झारखंड पुलिस ने छात्र आंदोलन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है। इनमें 100 प्रदर्शनकारी नामजद और 500 अज्ञात हैं। आरोप है कि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में छात्र आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ मेहतो अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद भूख हड़ताल जारी रखे हुए हैं। छात्र JSSC-CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग पर अड़े हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Sep 2026 19:02:29
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...

Comment List