पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान

घोषणापत्र और प्रचार समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए छह प्रमुख समितियों का गठन किया है। इनमें घोषणापत्र, प्रचार और चुनाव प्रबंधन समितियां शामिल हैं, जिनमें लगभग 60 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राजीव शर्मा घोषणापत्र और एच. एस. लकी प्रचार समिति की कमान संभालेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए घोषणापत्र, प्रचार, चुनाव प्रबंधन सहित छह समितियों का गठन किया है, जिनमें करीब 60 नेताओं को जगह दी गई है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन समितियों के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति में रजनी पाटिल, विक्रम चोपड़ा, विजय राणा और एस. भूपिंदर सिंह बधेरी को अतिरिक्त सदस्य बनाया गया है। घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता राजीव शर्मा को सौंपी गई है, जबकि प्रचार समिति की कमान एच. एस. लकी, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति की चंदर मुखी शर्मा और अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की जिम्मेदारी पवन शर्मा को सौंपी गई है। प्रदेश चुनाव समिति में मनीष तिवारी, राजीव कुमार मौदगिल, अच्छे लाल गौड़, नरेंद्र सिंह संधि और एच. सी. कल्याण को शामिल किया गया है।

पार्टी की प्रचार समिति में एच. एस. लकी सहित कुल 28 सदस्य हैं, जबकि राजीव शर्मा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय घोषणापत्र समिति बनाई गई है। इसी तरह अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति में सात सदस्य हैं और चंदर मुखी शर्मा को इसका संयोजक बनाया गया है। पार्टी ने प्रचार समिति में राज्य के सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश प्रमुखों, राज्य के सभी कांग्रेस पार्षदों तथा सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया है।

चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष चंदर मुखी शर्मा हैं। इसके सदस्यों में रविंदर सिंह पाली, मीनाक्षी चौधरी, दयाल प्रताप सिंह रंधावा, संदीप कपूर, अमित जायसवाल, अच्छे लाल गौड़, आनंद वालिया, गुरदर्शन सिंह, जीशान उल हक और मनोज फूल सिंह शामिल हैं। प्रचार समिति में एच. एस. लकी, ए. एस. गुजराल, मोहम्मद सादिक, रजनी तलवार, रूपिंदर सिंह, शीला फूल सिंह, वसीम मीर, अजय शर्मा, परवीन शर्मा, अजय जोशी, कृष्ण लाल, लेख पाल, हरजिंदर सिंह बावा, जन्नत जहां, किरपा नंद ठाकुर, ठाकुर करतार सिंह, हरबंस सिंह, देविंदर गुप्ता, रमेश आहूजा, जलील अहमद कुरैशी, अजय कुमार, अमन स्लैच, जे. जे. सिंह, कप्तान सिंह, डॉ. केशमदीप कौर, राजिंदर हिंदुस्तानी, मनोज लारा और मुकेश गोयल शामिल हैं। विभिन्न अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों, एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभागों के प्रदेश अध्यक्षों, कांग्रेस पार्षदों और जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को भी पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

राजनीतिक मामलों की समिति में अतिरिक्त सदस्यों के रूप में रजनी पाटिल, विक्रम चोपड़ा, विजय राणा और एस. भूपिंदर सिंह बधेरी को शामिल किया गया है। प्रदेश चुनाव समिति में अतिरिक्त सदस्यों के रूप में मनीष तिवारी, राजीव कुमार मौदगिल, अच्छे लाल गौड़, नरेंद्र सिंह संधि और एच. सी. कल्याण को शामिल किया गया है।

Read More सदन में अपराधी, सरकार में संरक्षण! प्रशांत किशोर ने किस पर साधा निशाना?

Post Comment

Comment List

Latest News

रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस  रामगढ़ मोड़ से लापता महेश चंद्र शर्मा की मौत, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस 
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में बस चालक महेश चंद्र शर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आधा सड़ा हुआ मिला।...
नवरात्र पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए 100 नई कालिका यूनिट्स शुरू, पुलिसकर्मियों को हर महीने मिलेगा यात्रा भत्ता
रामायण के सातों कांड से श्रीराम के वनवास मार्ग तक, ‘अपनी-अपनी रामायण’ में समेटे जीवन के अनमोल संदेश
‘यह शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है’, राहुल गांधी ने पैसा, ताकत और अंग्रेजी के मुद्दे पर उठाए सवाल
राम नारायण चौधरी की पुण्यतिथि पर पीसीसी मुख्यालय में पुष्पांजलि, शांति की कामना की 
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 6 समितियां गठित कर 60 नेताओं को सौंपी चुनावी कमान
दिनदहाड़े 6 साल के बच्चे का अपहरण: तीन महीने पहले मां हुई थी लापता, अब बेटे के अपहरण से परिवार में हड़कंप ; थाने पर प्रदर्शन