अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार, सनातन को बदनाम करने का लगाया आरोप

मंदिर की संपत्तियां सुरक्षित

अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा का पलटवार, सनातन को बदनाम करने का लगाया आरोप
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने राम मंदिर चंदा विवाद पर समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले ही आज राजनीति कर रहे हैं और सनातन को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

देवरिया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय अनियमिताओं के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने आरोप लगाया है कि समाजवादी पार्टी(सपा) सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है। सिंह ने यहां बुधवार को मीडिया से कहा कि मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) अपना काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर से संबंधित सभी संपत्तियां सुरक्षित हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पहले भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े हुए थे, आज वही लोग राम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि राम विरोधी ताकतें एक बार फिर कुचक्र रच रही हैं मगर प्रदेश की जनता सब कुछ समझती है और ऐसे लोगों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की राम मंदिर में आस्था नहीं है, बल्कि वह सनातन को बदनाम करने की साजिश कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
साइबर ठगी के पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक तेज, सरल एवं प्रभावी बनाने पर...
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज
अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री
दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में
परिवहन निरीक्षक से मारपीट का आरोप, संघ ने कानोता थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग
दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल