राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा, चमाला ने कहा- कांग्रेस नेता को मिल रहे समर्थन को पचा नहीं पा रही बीजेपी

दुर्भावनापूर्ण प्रचार का सहारा ले रही भाजपा

राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही भाजपा, चमाला ने कहा- कांग्रेस नेता को मिल रहे समर्थन को पचा नहीं पा रही बीजेपी
कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा पर राहुल गांधी के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनहित यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा परेशान है। चमाला ने आरोप लगाया कि भाजपा दुर्भावनापूर्ण राजनीति कर रही है और कर्नाटक भाजपा से बेबुनियाद आरोप लगाने से बचने की अपील की।

भोंगीर। तेलंगाना में भोंगीर से कांग्रेस सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मियों से जुड़ी एक कथित घटना को लेकर गांधी के खिलाफ़ झूठा प्रचार कर रही है। चमाला ने एक वीडियो बयान में  कहा कि गांधी को उनकी जनहित यात्रा के लिए लोगों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस नेता को मिल रहे बढ़ते समर्थन को पचा नहीं पा रही है। इसलिए दुर्भावनापूर्ण प्रचार का सहारा ले रही है।

उन्होंने कहा कि गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा चुनाव आयोग के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने राहुल गांधी की रैली में हिस्सा लिया था। चमाला ने कहा कि गांधी पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ चलना पसंद करते थे, जबकि सुरक्षाकर्मी मुख्य रूप से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देते थे। उन्होंने कर्नाटक भाजपा और उसके सोशल मीडिया विंग से सस्ती राजनीति और झूठे आरोप लगाने से बचने को कहा।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट Weather Update : राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 14 से 16 अक्टूबर तक बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और हल्की...
पंचायती राज चुनाव-2026 : भाजपा में अब बागियों और नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू
यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क स्थगित करने का स्वागत, व्यापार मंडल ने जताया आभार
तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा