प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' से बौखलाई भाजपा : रात के अंधेरे में लगाए प्रोपेगैंडा बैनर, चिब बोले- जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो; छात्र देंगे जवाब

युवा राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साहित

प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' से बौखलाई भाजपा : रात के अंधेरे में लगाए प्रोपेगैंडा बैनर, चिब बोले- जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो; छात्र देंगे जवाब
प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले सियासत गरमा गई। भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा पर प्रोपेगैंडा बैनर लगाने का आरोप लगाया, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने हटाकर फाड़ दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि छात्रों को कार्यक्रम से रोकने की कोशिश हो रही है, लेकिन आज शाम 5 बजे प्रयागराज के युवा इसका जवाब देंगे।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने भाजपा पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस अनुसार, कार्यक्रम से पहले शहर में जगह-जगह लगाए गए कथित प्रोपेगैंडा बैनरों को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हटाकर फाड़ दिया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से बौखलाई हुई है और रात के अंधेरे में प्रयागराज में बैनर लगाए गए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन बैनरों को तत्काल हटाकर फेंक दिया।

चिब ने आरोप लगाया कि इसी तरह की अन्य हरकतों के जरिए छात्रों को राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, जितनी तिकड़में अपनानी हैं, अपना लो, आज शाम 5 बजे प्रयागराज के छात्र इसका जवाब दे देंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवा राहुल गांधी के इस संवाद कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय