पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो पर बिफरी भाजपा : बिहार कांग्रेस के AI वीडियो पर BJP-JDU का हमला, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर रही

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- कांग्रेस पार्टी बेशर्मी पर उतर आई

पीएम मोदी की मां के एआई वीडियो पर बिफरी भाजपा : बिहार कांग्रेस के AI वीडियो पर BJP-JDU का हमला, शहजाद पूनावाला ने कहा- कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर रही
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली देना का मामला शुक्रवार सुबह बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया एक्स हैंडल से कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) द्वारा निर्मित वीडियो जारी करने के बाद एक बार फिर से सुलग उठा है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को गाली देना का मामला शुक्रवार सुबह बिहार कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया एक्स हैंडल से कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) द्वारा निर्मित वीडियो जारी करने के बाद एक बार फिर से सुलग उठा है। एआई वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मां का जानबूझकर और बार-बार अपमान देश और बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। इस वीडियो को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। वहीं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना है कि उनकी (प्रधानमंत्री मोदी) दिवंगत मां के प्रति अनादर कहां है, मुझे एक शब्द, एक इशारा, कहीं भी दिखाइए जहां आप अनादर देखते हैं।

कांग्रेस के एआई वीडियो पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बेशर्मी पर उतर आई है। पहले कांग्रेस के मंच से मोदी की मां को गाली दी गई और अब एआई वीडियो बनाकर उनकी मां का अपमान कर रही है। जिस तरह कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की मां का वीडियो बनाया है, जो अब इस दुनिया में भी नहीं हैं उनके बारे में इस तरह का वीडियो बनाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी इससे बाज आए। पूरे देश और बिहार की जनता उस मां के अपमान का बदला जरूर लेगी, जो अब इस दुनिया में भी नहीं हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस वीडियो को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर प्रधानमंत्री की मां का अपमान कर रही है। यह अब गांधी की कांग्रेस नहीं रही, यह गालियों की कांग्रेस बन गई है। वहीं, एक अन्य भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान लगातार कर रही है। बिहार की जनता प्रदेश की माताओं और बहनों का मजाक उड़ाने वाली इंडिया गठबंधन को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल असंवेदनशील है, बल्कि यह देखना घिनौना भी है कि एक पार्टी देश के गरीबों से इतनी नफरत करती है। कांग्रेस महिला विरोधी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की मां का अपमान निंदनीय है और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मां हमारी मां समान हैं। भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए इसे राजनीति का एक नया निचला स्तर बताया।

Read More चीन में जूता फैक्ट्री बनी मौत का कारखाना : भीषण आग से 28 लोगों की मौत, भारी मात्रा में रखी थी ज्वलनशील सामग्री

इस एआई वीडियो को लेकर जेडीयू ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीति में मानसिक दुराग्रह से पीड़ित है। पितृ पक्ष में एआई वीडियो के माध्यम से ऐसी टिप्पणी करना पितर का अपमान माना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्लज्जता की पराकाष्ठा पर पहुंच गई है। यह सीता की धरती है, इस धरती पर मां-बेटी का कोई अपमान करेगा तो उसे बिहार सहन नहीं करेगा।

Read More उच्चतम स्तर पर खुदरा महंगाई : कांग्रेस का जनता पर बोझ बढ़ाने का आरोप, जयराम ने सरकार को घेरा

जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माताजी को पहले इनके मंच से गालियां दी गईं और फिर इनकी इस वीडियो के माध्यम से उनका घोर अपमान किया गया है... कांग्रेस के लिए आने वाला समय बहुत मुश्किल होने वाला है।

Read More राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता