भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

आस्था के साथ विश्वासघात है

भाजपा का सोनिया गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन : मंदिरों की संपत्ति पर अनियमितता और चोरी अस्वीकार्य, अनुराग ठाकुर ने कहा- मंदिरों को लूटकर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया गांधी के आवास के बाहर केरल के स्वामी अयप्पा मंदिर से जुड़े कथित स्वर्ण चोरी प्रकरण पर प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर ने निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच की मांग करते हुए कांग्रेस पर आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा की केरल इकाई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के आवास के बाहर भगवान स्वामी शरणम अयप्पा मंदिर से जुड़े स्वर्ण चोरी प्रकरण को लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में केरल भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में तत्काल, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और केरल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनु प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि मंदिरों की संपत्ति केवल भौतिक संपदा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे में यदि स्वर्ण आभूषणों या मंदिर संपत्ति में किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता हुई है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि आस्था के साथ विश्वासघात है

उन्होंने आरोप लगाया कि इस गंभीर प्रकरण पर कांग्रेस की ओर से स्पष्ट रुख नहीं आया है। इसलिए जनता जानना चाहती है कि जिम्मेदार कौन है, जांच की स्थिति क्या है और दोषियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसे उजागर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मंदिरों की संपत्ति पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी अस्वीकार्य है। जिन लोगों ने चोरी की है, वह गांधी को उपहार में सोना भेंट कर रहे हैं। यदि किसी ने भी श्रद्धालुओं के विश्वास को ठेस पहुंचाई है, तो उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष और खासकर कांग्रेस ने पहले देश को लूटा और अब मंदिरों को भी लूटकर देश के हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करायी जानी चाहिए। इसके साथ ही जांच रिपोर्ट को शीघ्र सार्वजनिक किया जाए और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा मंदिर संपत्तियों की सुरक्षा के लिए  सु²ढ़ निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए। प्रसाद ने कहा कि आस्था पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने दोषियों को दंड देने की मांग करते हुए कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध व्यक्तिगत अभियान नहीं, बल्कि आस्था, पारदर्शिता और सुशासन के पक्ष में एक लोकतांत्रिक पहल है। भाजुमो ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकरण में ढिलाई बरती गयी या सच्चाई छिपाने का प्रयास हुआ, तो देशव्यापी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि  हम श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और इस मुद्दे को तार्किक, तथ्यपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहेंगे।

 

Read More जल जीवन मिशन योजना में प्राप्त शिकायतों को लेकर प्रश्न : मंत्री ने दिया जांच का आश्वासन, कहा- एक महीने के भीतर काम शुरू

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, बोलें- केजरीवाल के साथ सत्य और न्याय दोनों खड़े, आज हर ईमानदार लेगा आशा भरी सांस
दिल्ली कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला।...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, शुद्ध सोना पूर्व स्तर पर
डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने ली जिला दुग्ध संघों की बैठक:बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर की विस्तृत समीक्षा 
एमआई रोड बाजार में सुरक्षा सख्त करने की मुहिम, कमिश्नर सचिन मित्तल के आह्वान पर व्यापार मंडल ने सीसीटीवी कैमरे व रात्रि चौकीदार अनिवार्य रखने की दी समझाइश
होली के त्यौहार पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिये अधिकारियों को निर्देष
पुरुष ही क्यों, महिला प्रधान समाज क्यों नहीं? पुरुष को जन्म देने वाली भी तो नारी ही है: वसुंधरा राजे
परमाणु मुद्दे पर अमेरिका और ईरान के बीच तीसरे दौर की बातचीत समाप्त, मिसाइल क्षमताओं पर संभावित सीमाएं और छिपे हुए नेटवर्क पर रोक