कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष

अमेरिकी दबाव और राजनीतिक विफलताओं से जनाक्रोश

कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 23-24 सितंबर को आयोजित केंद्रीय मंत्रियों की बैठक पर तंज कसते हुए इसे 'चिंता बैठक' करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीआई शुल्क, अमेरिकी दबाव और राजनीतिक विफलताओं से पैदा हुए जनाक्रोश व चौतरफा घेराबंदी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार यह कवायद कर रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा 23 और 24 सितंबर को केंद्रीय मंत्रियों की चिंतन बैठक बुलाये जाने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मंत्रियों की चिंतन बैठक से ज्यादा 'चिंता' बैठक प्रतीत हो रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक बयान में कहा कि सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। उसके अजीब फैसले उसके लिए संकट बन गए हैं और लोग उससे नाराज है।

रमेश ने कहा कि हाल में उसने यूपीआई पर शुल्क लगा दिया जिससे जनता में भारी रोष है और अब अपनी सरकार के अमेरिका की कंपनियों और डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए लिये गये इस फैसले के बाद पैदा हुए बड़े विरोध से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ये प्रयास कर रही है।

उन्होने कहा कि सरकार हर तरफ से ऐसे सवालों और आलोचनाओं के निशाने पर आ गई हैं, जिसका स्तर और तीव्रता पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि संसद के मानसून सत्र के 35 दिन बीत जाने के बाद भी सत्रावसान नहीं हुआ है, जो अपने आप में अभूतपूर्व है। रमेश ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि गत 17 अप्रैल को विपक्ष की एकजुटता के कारण मिली हार का बदला लिया जा सके। उन्होंने कहा कि विपक्ष की एकजुटता को तोड़ने और डराने-धमकाने की कोशिशों के बावजूद वह कायम रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे यूपीआई पेमेंट पर टैक्स का विरोध : सारा भार आम जनता पर आएगा, बनेचंद जैन- व्यापारी अपनी जेब से नहीं देंगे
ऑल राजस्थान एग्रीकल्चर ट्रेड एंड इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष बनेचंद जैन ने केंद्र सरकार द्वारा यूपीआई (UPI) पेमेंट पर 0.4...
कांग्रेस पर केंद्र पर तंज: सरकार के मंत्रियों की चिंतन या 'चिंता' बैठक, जयराम ने कहा- UPI शुल्क से जनता में भारी रोष
KPSC में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस नेताओं का दबाव, शिवकुमार से भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग
रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए
अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया, भारत समेत कई देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ
एसएमएस अस्पताल में राज्य का पहला बाल लिवर ट्रांसप्लांट सफल, 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन
पवन खेड़ा का धामी सरकार पर हमला, बोले- अडानी के लिए टेंडर की 86 में से 84 शर्तें बदलीं