विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील

प्राकृतिक सौंदर्य को जानने, संजोने और वैश्विक स्तर पर साझा करने की अपील

विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर संदेश जारी कर लोगों से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य को जानने, संजोने और वैश्विक स्तर पर साझा करने की अपील की।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य को जानने, संजोने और दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया। चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि देशवासियों को प्रकृति, संस्कृति और विरासत की विविधता को करीब से जानने और दुनिया को जोड़ने वाले पर्यटन को समर्पित विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "आइए, अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य को जानें, संजोएं और दुनिया तक पहुंचाएं।" उन्होंने पर्यटन को विभिन्न संस्कृतियों और लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने वाला माध्यम बताया। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा दुनिया भर में पर्यटन की भूमिका को रेखांकित करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राजस्थान की उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के विद्याधर नगर में 'ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-3' को हरी झंडी दिखाकर...
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त
जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्षद वार्डों में विकास की रूपरेखा बनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील