राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

कांग्रेस का राज्यसभा दांव: सिंघवी सहित छह दिग्गजों के नाम तय

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल और तमिलनाडु में सामाजिक संतुलन साधते हुए फूलो देवी नेताम और वेम नरेंद्र रेड्डी जैसे चेहरों पर भरोसा जताया है।

हैदराबाद। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा, तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक और तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी तथा वेम नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों के नामों का चयन किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत