कांग्रेस को देश में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं : भारत की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान नहीं करती पार्टी, भाजपा ने कहा- कांग्रेस में भयावह और विक्षिप्तता 

पाकिस्तान का भूभाग दर्शाया गया है

कांग्रेस को देश में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं : भारत की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान नहीं करती पार्टी, भाजपा ने कहा- कांग्रेस में भयावह और विक्षिप्तता 

यह कोई अकेली घटना नहीं है। पर अब, तमिलनाडु कांग्रेस ने भी इसी राष्ट्र-विरोधी पैटर्न का अनुसरण किया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका में भारत के मानचित्र को गलत ढंग से चित्रित करने और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के हिस्सों को पाकिस्तान तथा चीन का भाग दर्शाये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और कहा है कि जो पार्टी भारत की प्रादेशिक अखंडता का सम्मान नहीं करती है, उसे देश में वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने यहां एक्स पर कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ वाकई भयावह और विक्षिप्तता है। बार-बार सार्वजनिक आक्रोश और राष्ट्रीय शर्म के बावजूद, कांग्रेस जानबूझकर भारत के ऐसे विकृत मानचित्रों का उपयोग करना जारी रखती है जिनमें जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों को चीन और पाकिस्तान का भूभाग दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। पर अब, तमिलनाडु कांग्रेस ने भी इसी राष्ट्र-विरोधी पैटर्न का अनुसरण किया है। इसके आधिकारिक एक्स हैंडल में से एक - तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी रिसर्च डिपार्टमेंट - पर भारत के एक विकृत और भ्रामक मानचित्र का बेशर्मी से पार्टी अभियान को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया गया। मालवीय ने कहा कि यह कोई गलती नहीं है। यह कांग्रेस का एक पूर्व-नियोजित राजनीतिक रुख है। जो पार्टी भारत की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान नहीं करती, उसे भारत से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प