खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान, वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

सामाजिक न्याय पर प्रहार

खरगे के ‘शुद्धिकरण’ और राहुल पर FIR से भड़की कांग्रेस: भाजपा के खिलाफ आज देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान,  वेणुगोपाल ने की जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग
उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा स्थल के 'शुद्धिकरण' और आवाज उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी। केसी वेणुगोपाल ने इसे भाजपा की जातिवादी मानसिकता और संविधान व सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला करार दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उत्तराखंड में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सोमवार शाम देशभर में प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले ही दिन उत्तराखंड पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। इसका मतलब है कि भाजपा 'शुद्धिकरण' जैसे जातिवादी व्यवहार का बचाव कर रही है और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यह रवैया संविधान में निहित सामाजिक न्याय के मूल्यों पर हमला है। उनका कहना था कि कांग्रेस तब तक पीछे नहीं हटेगी, जब तक खरगे के अपमान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी समाप्त नहीं की जाती। वेणुगोपाल ने कहा कि आज शाम देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर खरगे के अपमान के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे और संविधान में निहित सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय