कांग्रेस आलाकमान आज कर सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा : शीर्ष नेताओं की केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा, दावेदारों को लेकर मांगी राय

दिल्ली में अंतिम चरण में चर्चा

कांग्रेस आलाकमान आज कर सकता है नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा : शीर्ष नेताओं की केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चा, दावेदारों को लेकर मांगी राय

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस आलाकमान केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम निर्णय के करीब है। 2026 में यूडीएफ की बड़ी जीत के बाद दिल्ली में शीर्ष नेताओं की कई दौर की बैठकें हुईं। वी.डी. सतीशन, के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला प्रमुख दावेदार हैं। एआईसीसी को चयन का अधिकार दिया गया है। आईयूएमएल ने देरी पर चिंता जताई है।

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस आलाकमान के आज केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने की संभावना है।  2026 के विधानसभा चुनावों में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की शानदार जीत के बाद नयी दिल्ली में चल रही गहन चर्चाएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री के पद के लिए एक आम सहमति वाले उम्मीदवार तक पहुंचने के प्रयासों के बीच, केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई दौर की चर्चाएं कीं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मुख्य रूप से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में वी. डी. सतीशन, के. सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला है। हालांकि, चर्चाओं में कई प्रभावशाली नेता और केपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल थे, जिनमें के. मुरलीधरन, तिरुवनचूर राधाकृष्णन, सन्नी जोसेफ, मुल्लापल्ली रामचंद्रन और के. सुधाकरन हैं। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने केरल के नेताओं से हाल के दिनों में विभिन्न दावेदारों के समर्थकों द्वारा चलाए गए जन अभियानों, प्रदर्शनों और खुले तौर पर की गई लॉबिंग के संबंध में भी राय मांगी।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व अपनाए जा रहे दबाव बनाने के कई हथकंडों से नाखुश है और उसने नेताओं को निर्देश दिया है कि जब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक वे कड़ा अनुशासन बनाए रखें। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से एक-सूत्रीय प्रस्ताव पारित कर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के नेतृत्व को अगले मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए अधिकृत किया। एआईसीसी के पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक ने केंद्रीय नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले, विभिन्न दावेदारों के प्रति विधायकों के समर्थन का आकलन करने के लिए उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी।

इस बीच नये मुख्यमंत्री की घोषणा में हो रही देरी को देखते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने इस लंबे समय से जारी अनिर्णय की स्थिति पर सार्वजनिक रूप से चिंता व्यक्त की है। आईयूएमएल के नेताओं ने चेतावनी दी कि यह अनिश्चितता पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को प्रभावित कर रही है और गठबंधन को मिले शानदार जनादेश के बाद जनता के उत्साह को भी कम कर रही है।

Read More डीआरडीओ ने किया टारा का सफल परीक्षण : भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली, कम लागत वाली अत्याधुनिक प्रणालियों का उपयोग करने वाला पहला ग्लाइड हथियार

 

Read More भ्रष्ट व्यवस्था ने छात्रों के सपनों को कुचला : NEET परीक्षा रद्द को लेकर और क्या बोले राहुल गांधी

 

Read More तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर