अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र, जयराम रमेश बोले- राष्ट्रहित और गरिमा सर्वोपरि

'विश्व गुरु' का दावा करने वाली सरकार इस पर पूरी तरह मौन

अमेरिका में भारतीयों के अपमान पर कांग्रेस ने घेरा केंद्र, जयराम रमेश बोले- राष्ट्रहित और गरिमा सर्वोपरि
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) द्वारा 'मिस्टर सिंह' नाम से जारी विवादित पोस्टर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में भारतीयों का लगातार नस्लीय अपमान हो रहा है, लेकिन 'विश्व गुरु' का दावा करने वाली मोदी सरकार इस पर पूरी तरह मौन है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का लगातार अपमान हो रहा है लेकिन इन मामलों में केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है और वह भारतीयों के हितों तथा गरिमा की मजबूती से पैरवी नहीं कर पा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार जिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'मित्र' बताते रहे हैं, उनके प्रशासन में भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों का लगातार अपमान हो रहा है लेकिन सरकार इस पूरे प्रकरण पर मूक बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के आधिकारिक हैंडल से 'मिस्टर सिंह' को निशाना बनाकर एक आपत्तिजनक पोस्टर जारी किया गया जिसमें पगड़ीधारी भारतीय को 'हमारी सड़कों से हट जाओ, स्वेच्छा से देश छोड़ दो, वरना अंजाम भुगतो' जैसी धमकी दी गई। इसका जब अमेरिका में व्यापक विरोध हुआ तो उसके बाद विभाग को यह पोस्ट हटाने पड़े लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि बाद में भी उसने अपने आधिकारिक पोस्ट के जरिए इस अभियान और उसकी भाषा का बचाव किया है।

रमेश ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति या समुदाय का अपमान नहीं, बल्कि सभी भारतीयों की गरिमा का अपमान है और ऐसी नस्ली रूढ़ियों तथा सरकारी स्तर की बदतमीजी का कठोर प्रतिवाद होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भारतीयों को हथकड़ियों और पैरों में बेड़ियों के साथ अमेरिकी सैन्य विमान से भारत भेजे जाने तथा अमेरिका की ओर से भारत पर एकतरफा अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के मामलों में सरकार की भूमिका सवालों के घेरे में रही है।

जयराम रमेश ने सवाल किया कि 'विश्व गुरु' होने का दंभ भरने वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल में भारत की कूटनीतिक ताकत इतनी कमजोर क्यों हो गई है कि देश के हितों और संप्रभुता पर एक के बाद एक आघात हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश नीति में मित्रता महत्वपूर्ण है, लेकिन राष्ट्रहित, भारतीयों की गरिमा और भारत की संप्रभुता सर्वोपरि हैं और उन पर कोई समझौता नहीं हो सकता।

Read More मियामी में बड़ा हादसा: रनवे से फिसला अमेज़न का कार्गो प्लेन, कई गाड़ियों से टकराया; 5 की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी : डिजिटल अरेस्ट ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए सीबीआई का अभय पोर्टल
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों को लेकर एडवाइजरी जारी। ठग सीबीआई, ईडी, एटीएस...
प्रदेश में निकाय चुनाव में लोकतंत्र का दूसरा इम्तिहान पूरा, अब 14 को ‘गणपति बप्पा मोरया’
दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें