आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब

छात्रों की गूंज अभियान अब देशभर के युवाओं की बना आवाज

आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
सैलजा ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा, रोजगार, किसानों, महंगाई, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पूरी मजबूती से उठाए जाएंगे। उन्होंने सरकार से जवाबदेही, शिक्षा में पारदर्शिता और युवाओं को समान अवसर देने की मांग की। साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच और सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने की भी मांग दोहराई।

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने प्रेस (बातचीत) में कहा कि शिक्षा, रोजगार, किसानों, महंगाई और आमजन से जुड़े मुद्दों को संसद के आगामी मानसून सत्र में पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है और सरकार को छात्रों, युवाओं व किसानों के सवालों का जवाब देना होगा। सैलजा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को कांग्रेस लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का छात्रों की गूंज अभियान अब देशभर के युवाओं की आवाज बन चुका है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग संसद में प्रमुखता से रखी जाएगी। विपक्ष जनता की आवाज बनकर शिक्षा, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगा।

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी सैलजा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के कार्यक्रमों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और अगस्त की शुरुआत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने राम भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर निष्पक्ष जांच और श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए धन व अर्पण का सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने की मांग भी दोहराई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को उठाती रहेगी तथा युवाओं, किसानों, महिलाओं और आम नागरिकों की आवा•ा बनने का अपना दायित्व निभाएगी।

 

Read More बंटवारे पर परिवार उजड़े, अपने बिछड़े... मोदी ने विभाजन की त्रासदी का किया स्मरण

Read More अमित शाह का भाषण नहीं, हमें जवाब चाहिए; राहुल बोले.....

Read More पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन

 

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया