ग्राम स्वराज से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है पंचायती राज, खड़गे ने कहा- गांवों में बसती है भारत की असली ताकत

पंचायती राज संस्थाओं को संस्थागत मजबूती मिली

ग्राम स्वराज से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है पंचायती राज, खड़गे ने कहा- गांवों में बसती है भारत की असली ताकत

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंचायतों को लोकतंत्र की नींव बताया। उन्होंने कहा, गांधी के ग्राम स्वराज से ही देश मजबूत होगा। 73वें संशोधन से पंचायतों को ताकत मिली। महिला आरक्षण को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा, आज लाखों महिलाएं स्थानीय शासन में अहम भूमिका निभा रही हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पंचायतों को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताया और कहा है कि ग्राम स्वराज से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। खड़गे ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करता है और भारत की असली ताकत गांवों में बसती है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा, जिसे महात्मा गांधी और विनोबा भावे ने आगे बढ़ाया, आज भी देश के विकास की दिशा तय करती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री राजिव गांधी के प्रयासों से 73वाँ संविधान संशोधन लागू हुआ, जिससे पंचायती राज संस्थाओं को संस्थागत मजबूती मिली और लोकतंत्र धरातल तक पहुँचा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंचायतों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कांग्रेस की देन है, जो कई राज्यों में बढ़कर 50 प्रतिशत तक हो चुका है। इसके परिणामस्वरूप करीब 15 लाख महिलाएँ स्थानीय शासन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो वैश्विक स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में घोषित किया था। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्राम स्वराज की भावना को मजबूत करने के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Tags: democracy

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत
तड़के अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैल गई। थान सिंह नगर निवासी रोहित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सुचेता...
किशनपोल का विरासत संग्रहालय बदलेगा रूप : नए अंदाज़ में सजेगा इतिहास, केमिकल ट्रीटमेंट से संवारी जा रहीं प्राचीन धरोहरें
मोदी ने हुगली नदी में की नाव की सवारी : हाथ में कैमरा लिए लकड़ी की नाव पर बैठे नजर आए, नदी की खींची फोटो
राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया नमन, बोले-उनकी रचनाएं समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और सत्य के मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा
असर खबर का : एनएच-27 पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर लाइटिंग व सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं, आरटीओ, एनएचएआई व ग्रामीण पुलिस को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश
डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा : 94.11 पर कर रहा कारोबार, बाजार में बढ़ी हलचल
रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ 'क्रू-13' मिशन सितंबर के मध्य से पहले अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये होगा रवाना : नासा